अध्याय एक
मैं एक दिन चंपारण के पास गंडक नदी के किनारे घूमने गया, तो मुझे सुंदर प्राकृतिक का नज़ारा दिखा। तो मैंने सोचा, क्यों न इसे अपने फोटो में कैद कर लूँ। अगली सुबह, गंडक नदी के किनारे, सुबह की धुंध और हल्की ठंडी हवा के बीच मैं अपने कैमरे के लेंस को सेट कर रहा था, क्योंकि मुझे प्राकृतिक सुंदरता बेहद पसंद थी और मुझे फोटोग्राफी का भी काफी शौक था। तब मैंने देखा कि तालाब के किनारे प्लास्टिक के कचरे और केमिकल के प्रवाह के कारण, पौधे और सुंदर फूल सूख रहे थे, जो उस प्राकृतिक नजारे को प्रभावित कर रहा था। तब मुझे समझ आया कि सिर्फ दूर से देखकर सुंदरता का अंदाज़ा लगाने से कुछ नहीं होता, बल्कि उस जमीन पर उतरकर हकीकत से रूबरू होना पड़ता है कि वह वास्तव में क्या है।








