Episode - 1 ( I am like this )
आयरिस उठ जाओ ! नहीं तो तुम स्कूल के लिए ले हो जाओगे ! आयरिस -"हां मम्मी उठ गया" (आयरिस स्कूल की विंडो के सामने बैठा था । टीचर चैप्टर पढ़ा रहे थे पर आयरिस का ध्यान बाहर की तरफ था । वो सोचता है " एक और ऐसा ही दिन , कितनी बोरिंग लाइफ हे , मुझे कुछ शक्तियां चाहिए , आखिर मुझमें बुराई ही क्या हे , ओह ! नहीं लगता हे ज्यादा देर तक टीवी पर फिल्म देखने का ही नतीजा हे । पहले तो देर रात तक टीवी देखो और बाद में स्कूल के लिए लेट हो जाओ , में ऐसा ही हूं "l (सीन चेंज होता हे ) किसी दूसरी दुनिया में बहुत ही डार्क मौसम है l एक डीमन एक सोर्सरर की चेस्ट पे बहुत जोर से एक पंच मारता है। पंच इतना ताकतवर था कि उस सोर्सरर की चेस्ट से बहुत खून बहता है। वो सोर्सरर उस दर्द को सहते हुए कहता हे " भले ही में तुम्हे मार नहीं सकता पर में तुम्हे अपने सेंसारा वर्ल्ड को डिस्ट्रॉय करने नहीं दूंगा !" वो डीमन इविल स्माइल करता है और कहता है "इससे पहले कि तुम कुछ भी करो , मैं तुम्हारा नामो निशान मिट दूंगा ! " इतना कहते ही वो डीमन अपने मुक्के को उसकी चैस्ट के और अंदर की तरफ पुश करने लगता है । वो सोर्सरर पूरी तरह दर्द से बेहाल था , फिर तभी एक बहुत ही ज्यादा रोशनी उस डीमन के पीछे से निकलने लगती है । वो डीमन पीछे देखता है , पीछे से उसे किसी का शरीर दिखता है । उसका हेड एक लायन का था और वो देखने से ही बहुत शक्तिशाली लग रहा था क्योंकि वो सेंसारा वर्ल्ड का लॉर्ड था । डीमन अपना हाथ उस सोर्सरर की चैस्ट से निकालता है और उसे दूर फेक देता है । वो डीमन उस लॉर्ड की तरफ देखता है और स्माइल करता हुआ कहता है "तो तुम आ ही गए , मुझे तुम्हारा ही इंतेज़ार था ! मेरा सामना करो !" लॉर्ड उसे कहता है "चाहे ही मेरे अंदर डिवाइन पावर है ,पर तुम्हे हराना संभव नहीं है , हराया नहीं जा सकता पर रोक तो जा सकता है !"(लॉर्ड के इतना कहते ही अचानक से लॉर्ड के पीछे से सात जादूगर निकलते हैं और उस डीमन के इर्द गिर्द एक सर्कल बना लेते है l यह देखकर वो डीमन गुस्से से लॉर्ड की तरफ बढ़ता है , पर लॉर्ड के पास पहचाने से पहले ही वो जादूगर अपने हाथ से हैंड साइन बनाकर कुछ स्पेलस बोलते है जिससे एक बहुत ही बड़ा सर्कुलर बैनर बन जाता है । वो डीमन उस बैनर से बाहर निकालने के लिए कोशिश करता है पर बार बार नाकाम होता है ।) डीमन बहुत गुस्से से उस लॉर्ड की तरफ देखकर कहता है " तो अब तुम ऐसा करने तक ही सीमित हो ! मुझे सील करना चाहते हो ! पर याद रखना जिस दिन में इस सील से फ्री हुआ तब में तुम्हारी दुनिया को पूरी तरह से खत्म कर दूंगा , हर तरफ लोगों की चीखें होंगी ! और आखिर में उनका सामना होगा मौत से ! (सभी जादूगा उस डीमन को एक इनवर्जी के रूप में बना कर बैनर को उस एनर्जी के साइज का कर देते हैं )। एक जादूगर जिसने क्लोक पहना है , वो उसी तस्वीर को देख रहा है जिसपे उस लॉर्ड का चेहरा बना हुआ था। पीछे से एक मैसेंजर आता है और झुककर उस जादूगर को बताता है "master zane , मुझे एक मैसेज मिला है जो कि जादूगर zuka की तरफ से है । मास्टर ज़ाने कहते है " मुझे पढ़कर बताओ उसने क्या लिखा है ?" (मैसेंजर उसे पढ़ना शुरू करता है) " ज़ाने कैसे हो मेरे भाई ! तो सीधी सी बात है कि जो एनर्जी पास्ट लॉर्ड की थी उसे उसके असली हकदार की जरूरत थी तो मैने उस एनर्जी को ले लिया है , अरे नहीं चिंता मत लो में उस एनर्जी को खुदपर इस्तेमाल नहीं करूंगा पर मैं वही करूंगा जो में हमेशा से करना चाहता था ! मुझे ढूंढने की कोशिश भी मत करना ! ज़ाने गुस्से से मन में कहता है " ज़ुका!!!