Where Broken Dreams Bloom
अपने दोस्तों के साथ शेयर करें
पढ़ने योग्यता कस्टमाइज़ करें

Where Broken Dreams Bloom

Elysium

स्टोरी नोट्स

हर कहानी अपने साथ कुछ अनकहे एहसास और अनगिनत यादें लेकर

आती है।

यह कहानी सिर्फ प्यार की नहीं, बल्कि दोस्ती, परिवार, भावनाओं और अधूरे

सपनों की भी है। इस कहानी के कुछ पल आपको मुस्कुराने पर मजबूर

करेंगे, तो कुछ शायद आपके दिल को छू जाएँगे।

Ji-yu का सफर सिर्फ किसी से प्यार करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह

खुद को समझने, अपनी पहचान बनाने और मुश्किलों के बीच भी उम्मीद

बनाए रखने का सफर है।

मुझे उम्मीद है कि आप इस कहानी को उतना ही पसंद करेंगे, जितना मुझे

इसे लिखना पसंद है।

इस सफर का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया। ♡

सारांश

Where Broken Dreams Bloom कुछ मुस्कुराहटों के पीछे ऐसी कहानियाँ छिपी होती हैं, जिन्हें कोई कभी समझ नहीं पाता। Kang Ji-yu एक ऐसी लड़की है जिसे जिंदगी को खुलकर जीना पसंद है। छोटी-छोटी खुशियों में मुस्कुराना, दोस्तों के साथ वक्त बिताना और हर दिन को खास बनाने की कोशिश करना उसकी आदत है। लेकिन उसकी इस मुस्कुराहट के पीछे एक ऐसी दुनिया छिपी है, जहाँ उसे अपनापन कम और तकलीफ़ें ज़्यादा मिली हैं। अपने ही घर में परायों जैसा महसूस करना, रोज़ के झगड़े और मन में दबी हुई ख्वाहिशें—इन सबके बीच Ji-yu ने खुद को संभालना सीख लिया है। उसकी सबसे अच्छी दोस्त Shin Ji-an ही है, जिसके साथ वो कुछ पल के लिए अपनी सारी परेशानियाँ भूल जाती है। लेकिन उसकी जिंदगी में Kim Do-ha के आने के बाद क्या सब कुछ बदलने वाला है? क्या Do-ha उसकी जिंदगी में एक नई खुशी लेकर आएगा, या कुछ ऐसे राज़ सामने आएँगे जो उसकी दुनिया को और उलझा देंगे? दोस्ती, प्यार, पारिवारिक रिश्तों, अनकहे एहसासों और जिंदगी के अनपेक्षित मोड़ों के बीच Ji-yu को एक बात समझनी होगी— **कभी-कभी टूटे हुए सपने भी दोबारा खिल सकते हैं।**

शैली
Drama
लेखक
Elysium
स्थिति
४ दिन पहले
अध्याय
2
रेटिंग
n/a
आयु रेटिंग
18+

Chapter 1

╭━━━━━━༺❀༻━━━━━━╮

सुबह की हल्की धूप खिड़की के पर्दों से होकर कमरे में आ रही थी। कमरे में हर तरफ सामान बिखरा हुआ था और bed पर सोई Kang Ji-yu अपने phone के लगातार बजते alarm को नज़रअंदाज़ कर रही थी। उसे सुबह जल्दी उठना बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन आज भी उसकी best friend Shin Ji-an उसे चैन से सोने देने के मूड में नहीं थी।

कुछ देर बाद Ji-yu ने आखिरकार phone उठाया और नींद भरी आवाज़ में बोली, “Hello... who’s this?” दूसरी तरफ से Ji-an की तेज़ आवाज़ आई, “Seriously, Ji-yu? तुम अभी तक सो रही हो? जल्दी उठो, college के लिए late हो जाओगी!” Ji-yu ने आँखें मलते हुए जवाब दिया, “बस five minutes, please!” Ji-an ने तुरंत कहा, “तुम्हारे ये five minutes कभी खत्म क्यों नहीं होते? I’m waiting for you!”

Ji-yu अपनी जिंदगी को बहुत simple तरीके से जीना पसंद करती थी। उसे छोटी-छोटी चीज़ों में खुशियाँ ढूँढना अच्छा लगता था। कभी अपनी favourite coffee पीना, कभी दोस्तों के साथ बेवजह घूमना, तो कभी बिना किसी वजह के हँसना—यही उसकी छोटी-सी दुनिया थी। लेकिन घर का माहौल उसकी इस दुनिया से बिल्कुल अलग था...

Ji-yu के लिए उसका घर हमेशा से एक ऐसी जगह रहा था जहाँ उसे सुकून से ज़्यादा तनाव महसूस होता था। उसे आज भी याद था कि बचपन में वो कितनी छोटी-छोटी बातों पर खुश हो जाया करती थी। लेकिन वक्त के साथ उसकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया था। माता-पिता के जाने के बाद उसकी aunty ने उसे अपने घर में जगह तो दे दी थी, लेकिन कभी उसे अपनेपन का एहसास नहीं कराया। हर दूसरे दिन पैसों को लेकर होने वाले arguments, छोटी-छोटी बातों पर सुनाई जाने वाली बातें और हर बार Min-yu को उससे बेहतर समझना—ये सब अब उसकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका था।

कई बार Ji-yu सोचती थी कि आखिर उसकी गलती क्या है? क्या सिर्फ इसलिए कि उसके माता-पिता अब उसके साथ नहीं हैं, उसे हर बात पर एहसान जताया जाना चाहिए? उसे भी कभी-कभी बिना किसी डर के जीने का मन करता था। उसका भी मन करता था कि वो घर लौटे तो कोई उससे प्यार से पूछे कि उसका दिन कैसा था। कोई उसकी पसंद-नापसंद जाने और कभी बिना किसी वजह के उसके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करे।

लेकिन ऐसी उम्मीदें करना उसने धीरे-धीरे कम कर दिया था।

...........

ऐप में पढ़ना जारी रखें

Inkitt ऐप में यह किताब खोलने और अपने फ़ोन पर पढ़ना जारी रखने के लिए कोड स्कैन करें।

Elysium को बताएँ कि आपको यह चैप्टर कैसा लगा!

सबसे नए कलेक्शन

लोकप्रिय कलेक्शन