कभी धूप कभी छाओ
आख़िर जिंदगी क्या है...? जब मैं बच्ची थी सोचती थी के बड़े हो जाने के बाद बहुत मजे करूंगी.. बहुत ख्वाब थे.. जब जब अपने से बड़े लोगो को देखती थी उनकी जिंदगी को देखती थी उनको कॉलेज जाते देखना. उनके फ़ोन को देखना, उनको परीक्षा में टॉप करते देखना, अच्छे नंबर देखना, परीक्षा में पास होते देखना। जो चीज़ मांगे उस चीज़ का मिल जाना। उनके जीवन साथी के साथ उनको खुश रहते उनको अपनी नौकरी पे जाते देखना। उनको मुस्कुराते देखना । लेकिन आज जब मैं खुद बड़ी हो गई हूं और जिंदगी के उन पड़ावों से गुजर रही हूं तो समझ आ रहा है कि मैं उनकी जिंदगी की छांव देख रही थी उनकी जिंदगी की धूप को तो मैंने देखा ही नहीं था। कॉलेज जाना देखा पर रिजल्ट की टेंशन लेते नहीं देखी अच्छे अच्छे फोन देखे पर उनके फोन पर किसी के फोन का न आना नहीं देखा , उनको घर बनाते देखा पर उस घर को बनाने के पीछे का संघर्ष नहीं देखा। हमसफर के साथ खुश रहते देखा पर उनके बीच की लड़ाई झगड़े नहीं देखे। उनके चेहरे की मुस्कान देखी पर उसके पीछे का दर्द और अंशू नहीं देखे। पर मैने इस जिंदगी से यही सीखा और जाना है कि जिंदगी में छाँव जितनी जरूरी है उतनी जरूरी धूप भी है क्योंकि अगर हम धूप से ना गुजरे तो छाँव का मजा ही ना आये । जिंदगी धूप छाँव जैसी है अगर धूप न हो तो छाँव का मजा ही कहां है। अगर धूप में पसीना ही ना बहे तो छाँव में बैठ कर सुकून की ठंडी हवा का मज़ा और सुकून ही ना हो । कॉलेज न जाए एग्जाम और नंबर के डर से तो कॉलेज लाइफ़ के मजे न ले पाये नए दोस्त न बना पाए। अगर एग्जाम्स में पढ़े ही ना तो टॉप कैसे कर पाए। अगर पढ़े नहीं तो अच्छे numhers से पास कैसे हो पाए और फिर अच्छी जॉब करके पैसे कैसे कमा पाए । अगर सिर्फ बीच के झगड़े ही देखते रहे तो प्यार के पल भूल जाए । इसलिए जिंदगी में छाँव जितनी ज़रूरी है उतनी ही जरूरी धूप भी है इसलिए कभी धूप के डर से आगे बढ़ना न छोड़ना क्योंकि आगे कोई बहुत प्यारी छाँव तुम्हारा इंतजार कर रही होगी। ............
By AQ Qalbi 🫰


![Amor En Peligro [Kookmin]](https://cdn-gcs.inkitt.com/vertical_storycovers/ipad_88c55c0706ed80af7618cf7760429c6d.jpg?width=1920&quality=75)







