Covid-19 "EK PRALAY"
● समर्पण
इस पाठपुस्तक को मैं स आदर और श्रद्धाभाव से उन लोगो को समर्पित करता हूं। जो लोग साल 2020 में "कोरोना वायरस" से जूझे हैं। उनको नमन करता हु की वो इस भीषण महामारी में खड़े थे, देश हित के लिए और अपनी सुरक्षा के दायित्व को बखूभी निभाया घर रह कर। यकीनन आप लोगों को बहुत सारी मुश्किलो का सामना करना पड़ा होगा । दैनिक जीवन मे संघर्ष की बढ़ोतरी कर दी इस "covid-19" ने,आपके किये हुए संघर्ष को इस पाठपुस्तक के माध्यम से आप तक पहुंचाने की कोशिश की है । इस पाठपुस्तक को मैं अपने दोस्तों, कॉलेगेस, फैमिली, औऱ पाठक गण को समर्पित करता हु । उम्मीद करता हु जब ये पाठपुस्तक आप पढोगे तो आपके मन मे खुशियों का झूम और आप गौरवान्वित महसूस करेंगे, अपने योगदान को पढ़ कर के,आपने कितना अच्छा काम किया है। अपने देश के लिए, सरकार को भी आपने अच्छे से मदद की है।
धन्यवाद।
●भूमिका
इस पाठपुस्तक मे दिए गए बिंदु पर उन सभी लोगों का योगदान है। जो कोरोना जैसे वीशाल महामारी में अपनी सुरक्षा के लिए दूसरे लोगों के संपर्क में न गए हो। वैसे तो यकीनन सभी लोगों ने कुछ न कुछ भूमिका निभाई हैं। लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं उन सभी सरकारी कर्मचारियों का सुक्रगुजार हु। जो हमारे सुरक्षा के लिए दिन रात अपनी मौजूदगी प्रदान किए । जैसे सुरक्षा कर्मी, डॉक्टर्स, नर्स, एनजीओ ।
●प्रस्तावना
इस पाठपुस्तक मे हम उन सभी बिंदुओं पर पढ़ेंगे जो Covid -19 के आने से प्रवाभित हुआ है। और उनका क्या असर पड़ा है हमारे दैनिक जीवन मे,हमारी अर्थ व्यवस्था पर, और आम आदमी से उद्योगपति लोगों पर क्या प्रभाव रहा। किस तरह से हमारी चाहते सिमट गई । और ज़रूरतें बढ़ती गयी चाहतों के आगे। और शहर से गाँव वापसी का सफर इस कोरोना जैसे प्रलय में जहां शहर शांत पड़ा था और सड़के खामोश थी कोई भी यात्रा की उचित साधन नही था ।
● पावती
Covid -19 "Ek pralay" पाठपुस्तक के लेखक अंकित कुमार एवं लेखिका राधिका गुप्ता यह दावा करते है। की इस पाठपुस्तक में लिखे हुए सारे पाठ्क्रम उनके स्वयं के है। और ये पाठपुस्तक अवलोकन पर आधारित है। और कुछ घटना घटित हैं । जो लेखकों ने कोरोना वायरस के दौरान लॉकडौन में अनुभव किया, एवं अवलोकित सभी पहलुओं का वर्णन किया है।
● लेखक के बारे में।
अंकित कुमार,बिहार राज्य के समस्तीपुर सहर के रहने वाले हैं । यह एक व्यंगकार,लेखक,ब्लॉगर,क्रिकेटर,एवं लघु फिल्म "chaos the confusion" के निर्देशक हैं। जो द्वितीय बर्ष में "बैचलर ऑफ़ फार्मेसी" के छात्र हैं। इनका रुचि बचपन से ही लेखन में रहा है। और इनके नाम से बहुत सारी आर्टिकल लिखी जा चुकी है। जिन्हें लोगों ने काफी सराहा है। जैसे कि "Dear men" एवं " "Never beg someones attentions" जैसी ब्लॉग को पाठक गन ने बहुत पसंद किया।
●लेखिका के बारे में।
राधिका गुप्ता, उत्तरप्रदेश राज्य के कानपुर शहर की रहने वाली हैं । इनका जन्म 30 दिसंबर 2002 में हुआ था। यह इंटरमीडिएट कर चुकी है, और मेडिकल की तैयारी कर रही है। यह एक बेहतरीन शायर हैं विश्लेषक है, इनकी शायरियां लोग काफी पसंद करते है। इनकी रुचियां सिर्फ शायरी में ही नहीं बल्कि गायकी में, चित्रकला में भी है। और यह पिछले 2-3 सालो से लेखन में रुचि रक्खे है। यह बहुत सारे 'online writing competition' की सदस्य रह चुकी है,और इन्होंने अपनी लेखन शैली और प्रतिभा से बहुत सारी E-Certificate जैसी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं।
◆ विषय सूची ◆
● कोरोना का अतीत।
● कोरोना वायरस का उद्गम।
● कोरोना का सफर।
● कोरोना इन यू.एस. ए।
● कोरोना एक प्रलय, ( हिंदुस्तान )
● लॉकडौन एक जेल ( घर की कैद )
● कामगार एवं उद्योगपतियों का जीवन काल मे "COVID-19 के " दौरान।
● कोरोना का अतीत।
Covid-19? अब आप सब ये सोच रहे होंगे कि ये आखिर covid-19 है क्या? जिसके नाम पर आज मैं आप सब से चर्चा करने जा रही हूं। (क्या ये कोई शहर का नाम है, या कोई घूमने की जगह है, या खाने की चीज का नाम है, या ये कोई मशहूर किसी एक्टर का नाम है) अरे अरे अब आप सोचना बंद करिए, और चलिए अब हम आपको बताते है कि आखिर ये covid-19 है क्या? तो covid-19 को हम (Corona virus) के नाम से भी जानते है, यह ना ही कोई (घूमने की जगह है, और ना ही किसी शहर का नाम है, ना ही खाने की चीज है, ना ही कोई मशहूर एक्टर का नाम है) ये एक तरह का virus है, और बाकी virus से भिन्न भी है। अब आप इसे आम virus ना समझे, जिससे इंसान एक बार चपेट में आ जाए, तो आराम से छूट कर ठीक हो जाए, ऐसा नहीं है। इस virus की एक बार चपेट में आने से कोई आसानी से बच नहीं सकता है, और इसके संक्रमण में आते ही, ना जाने कितने लोगो की जाने चली गई है और जा रही है। Corona virus ऐसा virus है जिसने पूरे भारत को ही नहीं पूरी दुनिया को अपनी चपेट में कर रखा है।
तो इस Covid-19 यानी Corona virus को सबसे पहले 1930 में पाया गया था, पर उस वक़्त इसके संक्रमण से इंसानों को हानि नहीं पहुंची थी, परन्तु जानवरो को ज्यादा नुकसान पहुंचा था। (पर जान तो जान होती है, चाहे इंसानों कि जाए या जानवरो कि) हम चाहे जितना कह ले कि जानवरो में जान नहीं होती, भले ही वह बोल नहीं सकते है, पर उनके पास भी दिल होता है।
तो 1930 में जो लोगों के घरों में पल रही मुर्गियां थी, उनमें पाया गया कि उनके शरीर में तीव्र श्वसन संक्रमण हो रहा है। वह बड़ी ही तेजी से सांसे ले रही थी, फिर उनमें पाया गया वह "infectious bronchitis virus" के संक्रमण की चपेट में आ गई है, उन्हे सांस लेंने में तकलीफ हो रही थी। (आर्थर सचलक और म.सी हॉक) इन दोनों ने मिल कर 1931 में वर्णन किया कि मुर्गियों का एक नया श्वसन संक्रमण उत्तरी डकोटा में पाया गया है, और उन्होंने पाया कि जो नए बच्चे होंगे मुर्गियों के ,
तो वह बीमारी उनके बच्चे में भी पाई जा सकती है, उनमें ये बीमारी पहचाने का तरीका ये है कि, उन्हे सांस लेने में तकलीफ होगी (वह हाफेंगे) और उन्हे सुनने में तकलीफ होगी उन्हे सुनाई नहीं देगा ठीक से। इससे हम पता लगा सकते है,की किस बच्चे में वह "bronchitis virus" है ।
और जब तक कि वह कुछ पता लगा पाते इस virus के बारे में,और कुछ उपचार बताते तब तक मुर्गियों के बच्चों की मृत्यु का दर 40-90% तक पहुंच गया था। फिर फ्रेड बीड्यूड और चार्ल्स हडसन ने छह साल बाद संक्रामक "bronchitis virus" को सफलतापूर्वक अलग किया और खोज कि और जानकारी हासिल की। अब जो जानवर अपनी जान खो बैठे थे, तो वह उन्हें नहीं बचा सके, पर हा बाकियों को बचाने के लिए वह सब तैयार थे। इस बीमारी से छुटकारा मिला है था कि एक नई मुसीबत लोगों के लिए पैदा हो गई। सन 1940 में पशु और जानवरो में Corona virus पाया गया, और इस बार ये दो प्रकार के पाए गए, mouse hepatitis virus (MHV) और transmissible gastroenteritis virus (TGEV) और फिर इन दोनों पर खोज की गई, और इन्हे अलग कर दिया गया। और जो भी जानवर इसके संक्रमण में थे उन्हें भी अलग कर दिया गया। ये सब खोज के वक़्त महसूस नहीं किया गया था, और ना ही किसी को समझ में आ रहा था कुछ, कि ये सारे वायरस आखिर है क्या, ना ही इसका इलाज मिल पा रहा था, और ना ही जानकारियां। फिर काफी खोज के बाद पता चला कि, ये तीन अलग-अलग वायरस ये सब एक दूसरे से संबंधित थे। वो वक़्त सभी के लिए बड़ा ही कठिनाई से भरा था, बिचारे जानवर जो कि बोल भी नहीं सकते थे, किसी से अपना दर्द भी जाहिर नहीं कर सकते थे, उन्हें ये सब झेलना पढ़ रहा था और सहना पढ़ रहा था। मुश्किलों का पहाड़ जैसे ख़तम ही नहीं हुआ था,
कि अब ये मुसीबत दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही थी। पहले पशु फिर जानवर और अब इंसानों तक ये वायरस पहुंच गया था। सन 1960 में मानव कोरोनावायरस की
खोज की गई थी। यूनाइटेड किंगडम और यूनाइटेड स्टेट्स दोनों ने अलग-अलग तरीकों का उपयोग करके इस वायरस को अलग किया और खोज शुरू कर दी। फिर ई.सी. ब्रिटिश मेडिकल रिसर्च की कॉमन कोल्ड यूनिट में काम करने वाले (केंडल, मालकॉम ब्योनर और डेविड टायरेल काउंसिल) इन सब ने मिल कर काम करना शुरू किया। 1960 में एक लड़के को कॉमन कोल्ड वायरस b814 हुआ था। मानक तकनीकों का उपयोग करके भी वह रिसर्च करने में सक्षम नहीं रहे, पर वह राइनोवायरस, एडेनो वायरस और अन्य ज्ञात सामान्य कोल्ड वायरस की सफलतापूर्वक रिसर्च करने में सफल रहे। सन 1965 में (टायरेल और ब्योन) उन दोनों ने मानव भ्रूण ट्रेकिआ के अंग संस्कृति के माध्यम से इसे सफलतापूर्वक पारित करके उपन्यास वायरस की खोज की। नई खोज विधि को बर्टिल होर्न द्वारा प्रयोगशाला में पेश किया गया था, अलग वायरस जब स्वयंसेवकों में आंतरिक रूप से इनकोलेट किया जाता है, तो एक ठंड का कारण बनता है और ईथर द्वारा निष्क्रिय किया जाता है, जो यह संकेत देता है कि इसमें लिपिड लिफाफा था। लगभग उसी समय, शिकागो विश्वविद्यालय में 'डोरोथी हैमरे' और जॉन ने मेडिकल छात्रों से एक उपन्यास कोल्ड वायरस 229 ई को अलग कर दिया, जो कि वे गुर्दे की ऊतक संस्कृति में बढ़े थे।
नॉवेल वायरस 229E, वायरस तनाव बी 814 की तरह, जब स्वयंसेवकों को टीका लगाया जाता है, तो यह ठंड के कारण होता है और ईथर से निष्क्रिय होता है। ऐसे ही करके इन सब को पता चलता गया कि आखिर ये वायरस कैसे लोगों को हानि पहुंचा रहा था पर फिर भी। इसका इलाज नहीं पता चल पा रहा था।
●कोरोना वायरस का उद्गम।
सन 2019 में कोरोना एक बार फिर पाया गया। 31 दिसंबर 2019 में चाइना देश के एक जिले वुहान में यह वायरस पाया गया, जहा की आबादी 11 मिलियन से भी अधिक है। (अब आप सोच रहे होंगे कि ये कोरोना वायरस' फैला और आया कहा से), तो ये कुछ इस दौरान फैला और आया, जो वुहान शहर की समुद्री जानवरो और जंगली जानवरों का बाज़ार है, जहा पर तरह तरह के समुद्री जानवर और जंगली जानवर खरीदे जाते है, जैसे खरगोश, चमगादड़, सांप, पक्षी ये सभी प्रकार की चीजे खुले आम बेची जाती है। ना ही कोई रोक टोक है, और ना ही कोई पाबंदी है खाने से। और वही पर सारे सडे हुए, और मेरे हुए भी जानवर पाए जाते है और अच्छे भी। (अब आप लोगो को तो पता ही है कि अगर जहा खराब खाना है और वही अच्छा खाना होगा तो अच्छे वाले में भी खराब बैक्टीरिया आ जाते है, और वह खाना भी खराब हो जाता है)। तो यह सब चीज बिना देखे वुहान शहर में आराम से और खुले आम बेचा जा रहा था। और यह कोरोना वायरस इन्हीं सब गंदगियों की वजह से फैला है,और वही उद्गम हुआ है। यह वायरस जानवरो से इंसान में आया है, कहा जा रहा है कि शायद ये वायरस वहां के यही सब खाने बेचने वाले दुकानदारों के संक्रमण की वजह से हुआ है।
फिर 1 जनवरी 2020 में उस समुद्री मार्केट को अच्छे से सैनिटीज़ किया गया, और अच्छे से सफाई की गई। अगर ये लापरवाही ना कि होती, तो ऐसा होता ही नहीं।
इस "कोरोना वायरस" ने इतनी तबाही मचा दी चाइना में कि हस्ता खेलता चाइना आज खून के आंसू रो रहा है।
बहुत सारे स्वास्थ विशेषज्ञ औऱ शोधकर्ताओं का मानना है, कि कोरोना वायरस का उद्गम चमगादड़ से हुआ है। जिसने पहले साँप खाया हुआ था। और उसके बाद किसी व्यक्ति ने उस चमगादड़ को खा लिया था। और वह व्यक्ति पहला संक्रमित व्यक्ति था, जो चीन के वुहान सहर में पाया गया था। जो कुछ लक्षण धारण किये थे जैसे कि माइल्ड फ्लू ,स्वाश अबरुधि,छींक, सर्द, जब ये कोरोना संक्रमित व्यक्ति किसी साधारण व्यक्ति के संपर्क में आकर उनसे शारिरीक स्पर्श करते हैं। या फिर जब कोई कोरोना पीड़ित लोग किसी भीड़ भाड़ वाली जगहों पर छींकते हैं। और उनके मुह से निकले वॉटर दरोप्लेट्स। सामने वाले व्यक्ति को परे तो ऐसे स्थिति में इसकी संख्या बढ़ति है। फिर ऐसे ही यह वायरस तेजी से फैलने लग गया चीन में एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में, जब भी कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति किसी साधारण व्यक्ति के सम्पर्क में आता गया। और ये कोरोना ने बड़ी तेजी से तहलका मचा कर के चीन के लोगों को हैरान कर दिया। उनके रोजाना चलने वाली सारि गतिबिधि को बदल कर के रख दिया वहाँ लोगों की जानें - जाने लगी कोरोना से।
आखिर ये कोरोना है क्या? ये लोगों की जान कैसे लेगा?। वास्तिविक में ये कोरोना वायरस का समूह है। जिसके कारण बीमारी होती है। मानव और पशुं पक्षियों दोनो में होता है। हालात इतने बदतर होने लगा चीन का ,की कोरोना संक्रमित लोगो का संख्या इकाई से दहाई में बढ़ने लगा। हर छे (6) में से 1 व्यक्ति कोरोना पीड़ित पाए जा रहे थे। कोरोना लगातार बढ़ता ही जा रहा था । और अब ये विश्व स्तर पर फैलने लगा था। तब तक कोरोना ने चीन को काफी हद तक छतिग्रस्त कर दिया था। वहां लॉकडौन कर दिया और वैक्सीन की खोज में लग गए।
●【मृत्यु दर की कुछ झलक चीन में 】
तारिख 25 मई 2020 तक 82,985 केस थे चीन में जिसमे की 78,268 कोरोना मरीज़ रिकवर कर लिए गए और 4,634 लोगों की मृत्यु हो चुकी थी और ये मौत का मंजर अभी तक थमा नही था ये चल ही रहा था ऊपर दिए हुए ग्राफ दिसंबर 2019 से 25 मई 2020 तक कि है
● कोरोना का सफर।
अब बारी आती है अगले शहर कि जिसमें Corona virus ने अपना कब्जा जमा रखा था, और अपना राज करना चाहता था । वह था इटली, यूरोपीय संघ का एक सदस्य राज्य और एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जो कि अब Corona virus की चपेट में आ चुका था, और उन शहरों की लिस्ट में आ चुका था, जहां Corona virus सबसे अधिक था। तो यह Corona virus इटली में 30 जनवरी 2020 में आया, और दो पहले मरीज Corona virus के पाए गए, और वह मरीज इटली के नहीं थे वह लोग चाइना से आए थे इटली घूमने के लिए। बेचारे इटली वाले चाइना कि वजह से उन्हें भी मारमाही सहन करनी पड़ रही थी। इटली में आज वर्तमान में यूरोप के साथ-साथ चीन से भी अधिक संख्या में Corona virus के मामले सामने आ रहे थे। यह Corona virus का संक्रमण, सबसे पहले उत्तरी इटली में सीमित था, और फिर अंततः सभी अन्य क्षेत्रों में फैलता चला गया। इसी तरह यह Corona virus के मामलों ने फरवरी के तीसरे सप्ताह में कुछ सौ से लेकर मार्च के पहले सप्ताह में 3,000 तक सामने आ चुके थे, और फिर ये 3,000 तक के मामले सैकड़ों से हजारों की वृद्धि को पार कर गए।
चीन को अस्त पस्त करने के बाद कोरोना ने इटली के
दरवाजे पर दस्तक दे दी । और फिर इटली को वो हश्र हुआ जो आप कल्पना भी नही कर सकते । क्योंकि इटली विश्व की सबसे अच्छी चिकित्सक केंद्रे में दूसरे पायदान पर अपना जगह बना रखा है फिर भी सबसे तेज प्रहार कोरोना ने इटली के लोगों पर किया।
इटली में कोरोना मरीज़ों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही थी। 6 मार्च 2020 से 25 मई तक इटली में कोरोना वायरस से 230k लोग कोरोना पीड़ित पाए गए, जिसमें से 140k लोगों को रिकवर कर लिए गए थे । और दुख की बात ये है कि 32,785 लोगों की मृत्यु हो गई ऐसे देश में,जिस देश की सबसे बेहतर चिकित्सक सुविधाएं मौजूद है।
और यही सब देख कर फिर इटालि कि सरकार ने कुछ सक्त नियम लागू कर दिए थे। ताकि स्तिथि को हम अपने काबू में कर सके, जैसे (हवाई जहाज के यातायात दूसरे देशों से बंद कर दिए थे। खास खर की चाइना से, और स्कूलों कालेजों को भी बंद करा दिया था। सबको को सोशल डिस्टेंस में रहने का आदेश दिया था, और हाथो को अच्छे से सनिटाइज करे, और सारे यातायात के साधन बंद करा दिए थे। ताकि कोई और किसी के संक्रमण से Corona virus की चपेट में ना आ जाए। इटालियन के लोगो ने बड़ी ही समझ दारी से सारे नियमो का पालन किया और एक दूसरे का साथ ऐसे ही बनाए रखा। और सरकार की मदद की कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए।
● कोरोना इन. एस. ऐ ।
कोरोना वायरस एक के बाद एक देश पर अपना दब दबा बना रहा था। ऐसे करते-करते वो अमेरिका जैसे शक्तिशाली देश को भी अपने आगे घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। जब कोरोना ने अमेरिका में इटली से भी ज्यादा जान ली लोगों की, और कोहराम मचा रखा था। कोरोना के कारण अमेरिका में 98,035 लोगो की मृत्यु हो गयी थी। 25 मई 2020 तक ये अकड़ा बढ़ता ही जा रहा था दिनों दिनों
◆ मृत्यु दर कुछ इस प्रकार हैं।
जब कोरोना ने अमेरिका जैसे शक्ति शाली देश को तबाह कर दिया, तब सभी बांकी देश सतर्कता बरतनी शुरू कर दी।
●कोरोना एक प्रलय।
कोरोना ,एक प्रलय की तरह भारत मे भी उभर के सामने आया। कोरोना ने अपना पहला कदम केरला के थ्रिससुर जिले में रखा। 30 जनबरी 2020 को पहला भारतीय संक्रमित व्यक्ति केरला में पाया गया। जिसके बाद से कोरोना धीरे-धीरे अपने पैर फैलाने लगा अन्य- अन्य राज्यों के सहरों में भि दिखने लगी।
अब आइये हम आपको थोड़ा पीछे ले चलते हैं। पुराने साल में,दिसंबर 2019 जाने वाला ही था और मन में बहुत सारे ख्यालात थे। और नया साल दस्तक देने वाला था मन में खुशियों का झूम और हर्षोउल्लास से भरा था। हम सभी के मन मे कुछ न कुछ ख्वाईश होती है उसे पूरा करने को नए साल पर, ऐसे ही देखते-देखते जनबरी भी बीत गया। और तब तक फरबरी ने दस्तक दे दी। फरबरी का महीना तो छोटा होता है पर इसके दिन बड़े नामचीन हैं जैसे बसंतपंचमी ,वैलेंटाइन डे, महाशिवरात्रि,इन सभी तयहारों को लोग अच्छे तरीके से मना चुके थे। और फिर होली आने वाला ही था। तब तक मार्च के शुरुआत में ही कोरोना वायरस हम सब के बीच आ गया,और लोगों में दहसत फैल गई। जो लोग डरे सहमे थे उन्होंने घर से निकलना बंद कर दिया।
जहाँ होली रंग बिरंगे रंगों से मनाया जाता है वहीं पर लोगो की होली फिंकी नजर आ रही थी। जिनको पता नहीं था,कोरोना के बारे में या फिर उनको अपनी जान की फ़िक्र नहीं थी वह बाहर निकलते ही रहे।
तभी सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए ठोस कदम उठाए। 3 मार्च 2020 को सरकार ने सभी नए वीजा बनाने पर रोक लगा दी,और सभी जारी किए गए पूर्व वीजा को रद्द कर दिया गया। और 4 मार्च 2020 को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ,माननीय हर्षवर्द्धन जी ने भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय लोगों की अनिवार्य स्क्रीनिंग की घोसणा की थी।
मार्च के आखिर में बहुत सारे राज्यों में स्कूल,कॉलेज, पब्लिक प्लेसेस, मॉल, जिम, सिनेमाघरों,पर रोक लगा दी गई।, 5 मार्च को दिल्ली एनसीआर सरकार ने प्राथमिक स्कूल,की छुटी कर दी 31 मार्च 2020 तक ,वही 7 मार्च को जम्मू कश्मीर ने भी स्कूलों में छुटी कर दी,12 मार्च को दिल्ली सरकार ने सभी स्कूल, एवं कॉलेज में स्थायी रूप सेछुट्टी कर दी,13 मार्च 2020 पंजाब, छत्तीसगढ़, मणिपुर की सरकार ने 31 मार्च 2020 तक सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दी,14 मार्च 2020 को हिमाचल प्रदेश और वेस्ट बंगाल ने 31 मार्च तक स्कूल एवं कॉलेज बंद कर दिए।
उत्तर प्रदेश की सरकार ने भी 2 अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बन्द कर दिए,वही पर जम्मू कश्मीर ने भी बाहर से आने वाले यात्रियों को आने पर रोक लगा दिया । 22 मार्च 2020 को भारत सरकार ने लॉकडौन का निर्णय लिया,22 राज्यों के 82 जिलों में ,और 24 मार्च को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आदेश दिया पूरे राष्ट्र को बंद करने के लिए 21 दिनों के लिए। पहले लॉकडौन के अंत मे कुछ राज्यों ने लॉकडौन बढ़ाने की मांग की उसके बाद लॉकडौन को बढ़ा दी गई। दूसरी लॉकडौन 3 मई तक चलता रहा,लेकिन हालात खराब होते जा रहे थे और कोरोना पीड़ित मरीज़ों कि संख्या बढ़ती ही जा रही थी।,फिर 17 मई तक बढ़ा दी गई लॉकडौन को,कोई सुधार न देखते हुए सरकार ने फैसला लिया चौथे चरण के लिए लॉकडौन 31 मई तक बढ़ा दी । हालात सही नही हुए तो आगे और भी बढ़ सकती है लॉकडौन।
★ एलॉट्रॉनिक्स और सूचना प्रद्योगिकी मंत्रालय ने एक आरोग्य सेतु नाम का अपल्लिकाशन बनाया जिसके माध्यम से सरकार आसानी पूर्वक कोरोना पीड़ित मरीज़ों को ढूंढने में सक्षम हो।
● लॉकडौन एक जेल।
लोकडौन एक जेल की तरह लगने लगा था आम लोगों के लिए । क्योंकि उन्हे घर से बाहर निकलना शक्त मना था। और लोगों को घर पे रहना बहुत कठिन हो गया था। क्योंकि उनको आदत नही थी। सारा दिन घर पर रहने का।
उनका वो घर से निकलना सुबह-सुबह और शाम को घर आते वक्त वो हर ज़रूरी सामान लेने जिनसे उनका घर परिवार चलता है। या फिर रास्ते मे किसी चौराहे पर कभी किसी ठर्रे पर दोस्तों के साथ चाय पी लेना,पानी पूरी,वर्गर, पकौड़े खाना और वक़्त वीताना उनसे बातें करना इन सब चीज़ों पर बंदिश आगई लॉकडौन की वजह से। लॉकडौन होने के वजह से सभी स्कूल कॉलेज में छुट्टियाँ पर गयी थी । विद्यार्थियों के मन मे थोड़ा सा खुसी भी था। कि वेबजह उन्हें बिना किसी पर्व और त्योहार के छुट्टी मिली, जो छात्र स्कूल या कॉलेज के होस्टल में रहते थे, उन्होंने तो छुट्टी की खबर सुनते ही रातो -रात अपनी पैकिंग कर के घर के लिए निकल पड़े।
वही कुछ ऐसे भी छात्र थे, जो लॉकडौन में होस्टल्स में ही फसे रह गए । और घर नही जा पाए। घर आने के बाद छुट्टियों जैसा माहौल तो एक दिन तक लगा न था। कि अगले दिन सरकार के निर्देश अनुसार लॉकडौन हो गयी,लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया और यातायात बंद हो गयी । तो लोगों को घर पर रहना मुश्किल लगने लगा,मानो उनकी आज़ाद ज़िंदगी पर किसी ने बंदिश डाल दी। जो विद्यार्थी घर आगये थे। उनकी किताबें होस्टल में ही छूट गयी घर जाने की खुशी में । जब लॉकडौन बढ़ने लगा द्वितिय बार तब सभी स्कूल कॉलेज, एवं यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन अध्यन करने के साधन उपलब्ध कराए। जहां पर छात्र वर्ग के लोग सारा - सारा दिन फ़ोन,टी वी ,लैपटॉप, कंप्यूटर पर अपनी आंखें जमाये रखते थे, अपनी मनपसंद फिल्मे देखा करते थे। वही पर अब उन्हें पढ़ाई का सिलेबस खोलना पड़ता था । ज़रा सोचिए कि आलम कैसा हो गया होगा । जहाँ क्लासेज में फ़ोन नही चलाने दिया जाता था। अब फ़ोन में क्लासेज चलने लगा था ये किसी टॉर्चर से कम नही था, बच्चों के लिए, पर वही कुछ मेधावी छात्रों के लिए ये वरदान से कम भी नही था।
विद्यार्थियों का अध्ययन अब फ़ोन के माध्यम से ही होने लगा उनके सभी जांच परीक्षा फ़ोन पर ही ले लिए जाते थे, वैकल्पिक प्रश्न के माध्यम से । फोन के उपयोग से अध्यन कराने का एक मात्र उद्देश्य था। कि छुट्टियों में छात्र अपनी विषय वस्तु से दूर न हो।
● कामगार एवं उद्योगपतियों का जीवन काल "covid-19" के दौरान।
लॉकडौन के कारण लोगों की दैनिक जीवन की रहन सहन बदल गयी थी। घर बैठे लोगों की चाहत सिमट सी गई थी । ज़रूरतों के आगे चाहतें कमती गई और ज़रूरतें बढ़ती गयी। सभी दुकानें बंद हो गयी थी, जिन लोगों को पहले खबर लग गयी कि लॉकडौन होने वाला है, उन्होंने तो पहले ही राशन पानी लेकर जमा कर लिया था। ताकि उनको आने वाले दिनों में मुसीबतों का सामना न करना पड़े। पर ये वही लोग कर पाए जो गरीबी रेखा से ऊपर थे, मध्यम वर्गी और कामगारों के जीवन पर इसका गहरा असर पड़ा। मध्यम वर्गी लोग जो किसी प्राइवेट कंपनियों में नौकरी किया किया करते थे । अब उनके लिए घर रह कर के परिवार की ज़रूरतों को पूरा करना कठिन हो रहा था। आप को तो पता ही होगा कि प्राइवेट कंपनियों में अगर आप कम पर एक दिन भी न जाओ तो उस दिन के वेतन काट लेते हैं। यहाँ तो महीनों भर की बात थी। लॉकडौन के वजह से प्राइवेट कंपनियों ने बहुत सारे एम्प्लाइज को बाहर कर दिया क्योंकि उनको बिना किसी काम के पैसे देने पड़ते।
सभी उद्योग बंद हो गए जिसके वजह से सभी कामगार लोगो एवं श्रमिकों के काम छीन गए। जो दूसरे - दूसरे राज्यों से आकर हैदराबाद, मुम्बई, कोलकाता, पंजाब और दिल्ली में रहके काम किया करते थे। किसी न किसी रूप में चाहे वो ड्राइविंग हो, या फिर किसी होटल में वेटर हो, या फिर किसी उद्योग में श्रम करता हो । अब उनके पास काम कोई रह नही गया था, तो वो अपने अपने शहर और गाँवों की ओर चल पड़े।
उनको खाने के लिए राशन नही जुट पाता था। तो वो अपने घर के किराया कहा से दे पाते। हालात मुश्किल हो गया था। तब उन्हें कुछ समझ नही आ रहा था। किधर जाएं, कहा जाएं, और कैसे जाएं, तब उन्हें घर के शिवा और कोई चारा नही था,याता यात बंद हो चुकी थी, आने जाने की कोई भी साधन नहीं थी। लोग पैदल ही अपने-अपने घर की ओर चल पड़े,ऐसा मंज़र छा गया था। लोग बिना खाये पिये कुछ मिलो दूर चलते गए। एक दिन से एक महीना लग जाते थे। उन्हें घर तक का सफर तय करने में।
वही पर कुछ लोग चोरी छीपे ट्रक, एम्बुलेंस, ऑटो जैसे गाड़ी में सफर करते थे। बहुत सारे लोग तो सफर पर ही मर जाते थे, भुखमरी से। उनका आंकड़ा बताना भी बहुत मुश्किल है। आते जाते रहगुज़र के लिए रास्ते में पड़ते गुरुद्वारा लोगों का आसरा बना था, जो लोगों की बूख मिटाती थी लंगर की मदद से ।
और आपने बचपन से ही सिख समुदाय के बारे में पढ़ा होगा,की वो हमेशा से ही लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। जब भी देश या किसी प्रदेश पर आपदा आये वो मदद के लिए सबसे आगे खड़े होते हैं, या देश के लिये बलिदान की ही बात क्यों न हो।
अब उद्योगपतियों के जीवन पर ज्यादा परिवर्तन तो नहीं आई पर इनको भी आर्थिक छतियों का सामना करना पड़ा। इनके उद्योगों में तालाबंदी से इनकी उत्पादन कम, पूर्णतः बंद हो गयी, जिससे इनको काफी नुकसान हुआ। तालाबंदी और कर्फ्यू के दौरान सरकार ने कुछ चीज़ों को कुछ खास छूट दे रखी थी। जैसे सब्जियों की दुकानों,किराना दुकानों को एक सुनिश्चित समय मे खोलने की छूट दे रखी थी। लोगों की मुश्किलों को देखते हुए भारत सरकार ने कुछ स्कीम निकाला जिससे लोगों को तकलीफो का सामना न करना परे। और सभी कामगारों के दिन की मजदूरी निर्धारित की,और उनके बैंक खाता में 500 रुपये सभी श्रमिको को प्रदान किए।
वही पर खास रेल साधन मुहैया करा के दूसरे राज्यों में फसे हुए विद्यार्थियों एवं कामगारों को घर भेजा गया। जिसमे खाने पीने की सारी सुबिध भारत सरकार ने उठाई ।
कोरोना जैसी भयानक महामारी से लड़ने के लिये उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष के द्वारा काफी लोगो की मदद की । वही काफी फिल्मी सितारों और उद्योगपतियों ने बड़ी धन राशि दान किया । वही कुछ नामचीन और प्रसिद्ध क्रिकेटर एक रुपये तक योगदान देते नही दिखे।
अब आप थोड़ा सा सोचिये की इतने पैसे जो प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए गए लाखों से करोड़ों वो पैसे कहाँ गए ? क्या वो पैसे लोगों तक पहुंचे उनकी मदद के लिए ? या फिर उन पैसे को चिकित्सक केंद्र और शिक्षण संस्थानों में लगाया गया उनकी बेहतरी के लिए ? जी जनाब ऐसा कुछ भी नही हो रहा । ये जितने भी धन राशि लोगों ने भारत सरकार को दिया मदद के नाम पर वो लोगो तक नही पनुचती। और हैं पहुंचते पहुंचते बहुत सारे ग़द्दार लोग पैसे खा जाते हैं । जरूरत मंदो तक वो पैसे बिल्कुल ही नही पहुंचती। ये जितने भी लोग पैसे दान करते हैं । उनके पीछे भी उनकी लोभ होती है। ये जो उद्योगपतियां दान देते हैं, ताकि सरकार बाद में उन्हें लोन दे सके इसलिए । अगर आप सच्चे दिल से किसी ज़रूरत मंद की मदद करना चाहते हैं । तो आपसे निवेदन करता हु की स्वयं उनके पास जाकर उनसे मिलिए,या बिना मिले उनकी मदद कीजिए। उसकी गरिमा को ठेश न पहुंचाते हुए उनकी मदद कीजिये यही सच्ची इंसानियत और धर्म है। मुश्किल और वी
विपरीत हालातों में फसे लोगों की मदद करना ही आपकी व्यकितत्व को दर्शाता है ।……
….अन्ततः आप सभी से अनुरोध करता हु । घर पर रहिये सुरक्षित रहिये। और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें । …….!!!!
■ साबधानी बरतें
● दिन में कई बार हाथ साबुन या हैंडवॉश से साफ करें।
●जिनमें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके करीब न जाएं।
● पर्याप्त मात्रा में लिक्चिड व पोषक तत्व लें
खाने में दही का इस्तेमाल जरूर करें।
● मास्क का इस्तेमाल करें जब भी वाहर निकलें।
●मोबाइल स्क्रीन को डिसइनफेक्टिंग वाइप से साफ करें।
●बाथरूम साफ रखें, प्लास्टिक कर्टन का इस्तेमाल न करें
■ ऐसा न करें।
● गंदे हाथों से आंख, नाक या मुंह न छुएं।
● गले न लगे और न ही हाथ मिलाएं।
●सार्वजनिक जगहों पर न थूकें
● डॉक्टर की सलाह के बिना दवा नहीं लें
● इस्तेमाल हुए नैपकिन, टिश्यू पेपर खुले में न फेंकें
●फ्लू वायरस से दूषित सतहों को नहीं छुएं
●सार्वजनिक जगहों पर स्मोकिंग न करें







![His Luna Queen [Discontinued]](https://cdn-gcs.inkitt.com/vertical_storycovers/ipad_31ca7c3fb8cb023d576c297a7081cb10.jpg?width=1920&quality=75)

