दुर्योधन कब मिट पाया
Share with your friends
Customize readability

दुर्योधन कब मिट पाया

All Rights Reserved ©

Summary

जब सत्ता का नशा किसी व्यक्ति छा जाता है तब उसे ऐसा लगने लगता है कि वो सौरमंडल के सूर्य की तरह पूरे विश्व का केंद्र है और पूरी दुनिया उसी के चारो ओर ठीक वैसे हीं चक्कर लगा रही है जैसे कि सौर मंडल के ग्रह जैसे कि पृथ्वी, मांगल, शुक्र, शनि इत्यादि सूर्य का चक्कर लगाते हैं। न केवल वो अपने हर फैसले को सही मानता है अपितु उसे औरों पर थोपने की कोशिश भी करता है। नतीजा ये होता है कि उसे उचित और अनुचित का भान नही होता और अक्सर उससे अनुचित कर्म हीं प्रतिफलित होते हैं।कुछ इसी तरह की मनोवृत्ति का शिकार था दुर्योधन प्रस्तुत है महाभारत के इसी पात्र के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालती हुई कविता "दुर्योधन कब मिट पाया"।

Status
4yrs ago
Chapters
4
Rating
n/a
Age Rating
13+

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-1

रक्त से लथपथ शैल गात व शोणित सिंचित काया,

कुरुक्षेत्र की धरती पर लेटा एक नर मुरझाया।

तन पे चोट लगी थी उसकी जंघा टूट पड़ी थी त्यूं ,

जैसे मृदु माटी की मटकी हो कोई फूट पड़ी थी ज्यूं।


भाग्य सबल जब मानव का कैसे करतब दिखलाता है ,

किचित जब दुर्भाग्य प्रबल तब क्या नर को हो जाता है।

कौन जानता था जिसकी आज्ञा से शस्त्र उठाते थे ,

जब वो चाहे भीष्म द्रोण तरकस से वाण चलाते थे ।


सकल क्षेत्र ये भारत का जिसकी क़दमों में रहता था ,

भानुमति का मात्र सहारा सौ भ्राता संग फलता था ।

जरासंध सहचर जिसका औ कर्ण मित्र हितकारी था ,

शकुनि मामा कूटनीति का चतुर चपल खिलाड़ी था।


जो अंधे पिता धृतराष्ट्र का किंचित एक सहारा था,

माता के उर में बसता नयनों का एक सितारा था।

इधर उधर हो जाता था जिसके कहने सिंहासन ,

जिसकी आज्ञा से लड़ने को आतुर रहता था दु:शासन।


गज जब भी चलता है वन में शक्ति अक्षय लेकर के तन में,

तब जो पौधे पड़ते पग में धूल धूसरित होते क्षण में।

अहंकार की चर्बी जब आंखों पे फलित हो जाती है,

तब विवेक मर जाता है औ बुद्धि गलित हो जाती है।


क्या धर्म है क्या न्याय है सही गलत का ज्ञान नहीं,

जो चाहे वो करता था क्या नीतियुक्त था भान नहीं।

ताकत के मद में पागल था वो दुर्योधन मतवाला,

ज्ञात नहीं था दुर्योधन को वो पीता विष का प्याला।


Aj
Next Chapter

Let AJAY AMITABH know what you thought about this chapter!

Further Recommendations

The Replaced Bride

Brianna: Ah, how I wish all women could all have a possessive, protective, attractive man or, at least, their ideal partner.

Read Now
The Mafia's Little Devil

Diane: Another fantastic read. Written well.

Read Now
Royal Meets Rogue

Fiona Walker: An enjoyable read but a little odd at times

Read Now
Rules of Fatals

Ingibabes511: Loved it. Thank you for an unusual read that was beautifully put together. Every tick box was covered somewhere within the story. Your way of creating a world that felt as if it could actually exist is breathtaking, where the descriptions brought it to life. Thank you again 🥰💜

Read Now
Her Shifter Bodyguard (Shifter World Novella - Book One) (SERIES OF 13 SHORT STORIES)

user-uM9wJ56A3j: I really liked the first part of this Shifter world and was astonished when I realized this was an entirely new, unfamiliar concept of other animals besides wolves. I immediately liked that idea and sped through this first chapter ready to read more of this fascinating world.

Read Now
The Wrong Bride

shaniaidk: Amazing story! I loved it! I Read it in one day. Perfect

Read Now
The Mafia Don’s Alien Princess

Ninjawitch17: As USUAL ..I am your number one fan...Read every page in one sitting...and DISAPPOINTED it ends..i am committed to every single one of your stories and love every one...The ones that are finished...i have finished...the others..i wait ✋️ 😀 Thank you..

Read Now
30 Nights with the Mafia Don

Elizabeth: I like your writing style. My only complaint is that you don't give us Rafael's point of view. I would really like to know what he is thinking and feeling..

Read Now