Chapter 1
╭━━━━━━༺❀༻━━━━━━╮
सुबह की हल्की धूप खिड़की के पर्दों से होकर कमरे में आ रही थी। कमरे में हर तरफ सामान बिखरा हुआ था और bed पर सोई Kang Ji-yu अपने phone के लगातार बजते alarm को नज़रअंदाज़ कर रही थी। उसे सुबह जल्दी उठना बिल्कुल पसंद नहीं था, लेकिन आज भी उसकी best friend Shin Ji-an उसे चैन से सोने देने के मूड में नहीं थी।
कुछ देर बाद Ji-yu ने आखिरकार phone उठाया और नींद भरी आवाज़ में बोली, “Hello... who’s this?” दूसरी तरफ से Ji-an की तेज़ आवाज़ आई, “Seriously, Ji-yu? तुम अभी तक सो रही हो? जल्दी उठो, college के लिए late हो जाओगी!” Ji-yu ने आँखें मलते हुए जवाब दिया, “बस five minutes, please!” Ji-an ने तुरंत कहा, “तुम्हारे ये five minutes कभी खत्म क्यों नहीं होते? I’m waiting for you!”
Ji-yu अपनी जिंदगी को बहुत simple तरीके से जीना पसंद करती थी। उसे छोटी-छोटी चीज़ों में खुशियाँ ढूँढना अच्छा लगता था। कभी अपनी favourite coffee पीना, कभी दोस्तों के साथ बेवजह घूमना, तो कभी बिना किसी वजह के हँसना—यही उसकी छोटी-सी दुनिया थी। लेकिन घर का माहौल उसकी इस दुनिया से बिल्कुल अलग था...
Ji-yu के लिए उसका घर हमेशा से एक ऐसी जगह रहा था जहाँ उसे सुकून से ज़्यादा तनाव महसूस होता था। उसे आज भी याद था कि बचपन में वो कितनी छोटी-छोटी बातों पर खुश हो जाया करती थी। लेकिन वक्त के साथ उसकी जिंदगी में बहुत कुछ बदल गया था। माता-पिता के जाने के बाद उसकी aunty ने उसे अपने घर में जगह तो दे दी थी, लेकिन कभी उसे अपनेपन का एहसास नहीं कराया। हर दूसरे दिन पैसों को लेकर होने वाले arguments, छोटी-छोटी बातों पर सुनाई जाने वाली बातें और हर बार Min-yu को उससे बेहतर समझना—ये सब अब उसकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका था।
कई बार Ji-yu सोचती थी कि आखिर उसकी गलती क्या है? क्या सिर्फ इसलिए कि उसके माता-पिता अब उसके साथ नहीं हैं, उसे हर बात पर एहसान जताया जाना चाहिए? उसे भी कभी-कभी बिना किसी डर के जीने का मन करता था। उसका भी मन करता था कि वो घर लौटे तो कोई उससे प्यार से पूछे कि उसका दिन कैसा था। कोई उसकी पसंद-नापसंद जाने और कभी बिना किसी वजह के उसके चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करे।
लेकिन ऐसी उम्मीदें करना उसने धीरे-धीरे कम कर दिया था।
...........















